रिषिकेष, मार्च 23 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को नेत्र रोग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सोमवार को जोलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल की ओपीडी स्थल पर ऑप्टोमेट्री विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. रेनू धस्माना ने कहा कि आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनकी देखभाल के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हर्ष बहादुर ने कहा कि नियमित नेत्र जांच से कई गंभीर समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है। लोगों को यह समझना होगा कि ऑप्टोमेट्रिस्ट की ओर से जांच कराना दृष्टि स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।वरिष्ठ ऑप्टोमेट्रिस्ट सुबोध गुप्ता ने कहा कि अक्सर लोग बिना उचित ...