नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। भारत रंग महोत्सव 2026 के दौरान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में डॉ. सच्चिदानंद जोशी के नाटक उम्मीद- मनुष्य जिंदा है का लोकार्पण और परिचर्चा आयोजित हुई। कार्यक्रम में प्रो. वामन केंद्रे, डॉ. विनोद नारायण इंदुलकर और स्वयं लेखक ने नाटक के विषय, रूप और रंगमंचीय प्रस्तुति पर चर्चा की। इस दौरान एनएसडी के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी भी मौजूद रहे। डॉ. जोशी ने कहा कि हिंदी में मौलिक नाटकों की जरूरत है, इसी सोच से उन्होंने लेखन की ओर कदम बढ़ाया। डॉ. इंदुलकर ने नाटक में विषय और रूप के संतुलन को इसकी बड़ी ताकत बताया। वहीं प्रो. वामन केंद्रे ने कहा कि अच्छा नाटक वही है, जो दर्शकों की स्मृति में बस जाए और बार-बार देखने का मन करे। कार्यक्रम में कलाकारों, विद्यार्थियों और रंगकर्मियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.