प्रयागराज, मार्च 28 -- एनसीजेडसीसी में आयोजित भरतमुनि नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को नाटक हयवदन का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रस्तुति हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर की रही। गिरीश कर्नाड के लिखित मूल नाटक का निर्देशन महेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवा भारती के उपाध्यक्ष आरपी शुक्ला, उप-निदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय व कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने किया। इस मौके पर कलाकारों ने सशक्त संवाद व अभिनय से मंच पर कथानक की जीवंत प्रस्तुति की। नाटक के पहले दृश्य में देवदत्त, पद्मिनी और कपिल के त्रिकोणीय प्रेम को दिखाया गया। सुहागिन होकर भी अभागिन रह जाने वाली पद्मिनी के अभिनय को दर्शकों ने सराहा। नाटक में दिखाया गया कि कपिल देवदत्त का विवाह प्रस्ताव पद्मिनी के घर लेकर जाता है। लेकिन देवदत्त के साथ अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.