कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता नाटकीय अंदाज में लापता हुए सरायअकिल के बंथरी गांव निवासी वीडीओ पर प्रयागराज की युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा कायम कराया है। वहीं, वीडीओ को पुलिस तलाश चुकी है। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। फिलहाल यह नहीं बता रहे हैं कि गायब रहने के दौरान पांच दिनों तक कहां थे। पुलिस इलाज के बाद आरोपी का चालान करने की बात कह रही है। बंथरी गांव निवासी राम गोविंद ग्राम विकास अधिकारी है। इन दिनों उसकी तैनाती कौशाम्बी ब्लॉक में है। 12 दिसंबर को वह संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। दूसरे दिन उसके नंबर से छोटे भाई शिव गोविंद को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा गया था। इसमें लापता वीडीओ के हवाले से लिखा था कि जनवरी 2025 में प्रयागराज की एक युवती ने फेसबुक के जरिए उसका मोबाइल नंबर निकाल लिया। इसके बाद वह उसे अक्सर फोन करती थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.