शामली, मार्च 5 -- जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स हेमा राय की सूझबूझ से नाजुक स्थिति में भी सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। बाबरी निवासी प्रियंका, पत्नी अंकित को बीती रात प्रसूति पीड़ा होने पर जिला अस्पताल के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान पता चला कि प्रसूता के गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं, जिनमें से एक बच्चा आड़ा (त्रिछा) स्थिति में था। स्थिति को देखते हुए डिलीवरी जटिल हो सकती थी, लेकिन स्टाफ नर्स हेमा राय ने धैर्य और कुशलता का परिचय देते हुए मसाज के माध्यम से बच्चे की स्थिति को सही किया। इसके बाद सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। प्रसूता ने दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार पहला बच्चा बुधवार रात 9:15 बजे और दूसरा 9:18 बजे पैदा हुआ। नॉर्मल डिलीवरी होने से प्रसूता और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। इस सफलता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.