मुजफ्फरपुर, मई 14 -- Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में दो चचेरी बहनों की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। शवों के पोस्टमार्टम के दौरान दिल दहलाने वाली बातें उजागर हुई हैं। बच्चियों के साथ हैवानियत की आशंका प्रबल हो गई है। पहले से ही कहा जा रहा है कि बड़ी बहन(12 साल) के साथ गलत कार्य करते छोटी बहन ने देख लिया तो दोनों को हैवानों ने मार डाला। बुधवार को ईंट भट्ठे पर लापता दोनों बहनों का शव मिला तो सनसनी फैल गई। उनका गला रेता गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती की हड्डी टूटने, 3 अंगुलिंया कटने, पेट में चाकू, जबड़ा टूटने समेत शरीर के कई अंगों पर जख्म के निशान मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बच्ची के नाजुक अंग में खून का थक्का मिला। दुष्कर्म की आशंका प्रबल होने पर वेजाइनल स्वाब सुरक्षित रख लिया गया। बताया जा रहा है कि जिस पोस्टमार...