पूर्णिया, मार्च 25 -- मीरगंज, एक संवाददाता। रंगपुरा की नाजिया परवीन ने कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के दम पर शानदार सफलता हासिल की है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में आर्ट्स संकाय से 459 अंक लाकर वे मीरगंज टॉपर बनीं। किसान मो. भोला की पुत्री नाजिया ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह मुकाम हासिल किया। उत्क्रमित उच्च विद्यालय रंगपुरा की छात्रा ने घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई की। उनकी सफलता उनकी लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास का उदाहरण है। नाजिया ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और वे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.