गिरडीह, मार्च 9 -- पंचबा, प्रतिनिधि। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पास करना अपने आप में एक मिशाल है लेकिन कोई इस परीक्षा को दो बार पास करे तो उसकी प्रतिभा को दाद देनी होगी। बात कर रहे हैं गिरिडीह के भंडारीडीह के नाजिया परवीन की। नाजिया ने इस वर्ष लगातार दूसरी बार यूपीएससी परीक्षा पास कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गिरिडीह का नाम रोशन किया है। नाजिया को इस बार 478 वां रैंक मिला है और उन्हें पुलिस सेवा मिलेगा। इसके पूर्व पिछले वर्ष भी नाजिया ने यूपीएससी परीक्षा पास की थी और उन्हें 670 वां रैंक मिला था और उन्हें राजस्व सेवा मिला था। फिलहाल नाजिया नागपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। नाजिया गिरिडीह के भंडारीडीह के मो सरफुद्दीन और अख्तरी खातून की बड़ी बेटी है। सरफुद्दीन गाड़ी चलाते हैं और नाजिया इसकी बड़ी पुत्री है। इस संबंध में नाजिया के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.