संवाददाता, अप्रैल 18 -- UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर के गूबा गार्डन स्थित हॉस्टल में रह रही बीडीएस फाइनल इयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक छात्रा के कमरे से न निकलने पर सहपाठियों ने जानकारी हॉस्टल संचालक और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां छात्रा का शव फंदे से लटक रहा था। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर सबूत जुटाए। कमरे में कोई सुसाइड नोट न मिलने से छात्रा की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बदहवास पिता मो़ हसन को नाजिया की मौत का यकीन नहीं हो रहा था। वह बार-बार कफन हटाकर चीख रहे थे, नाजिया उठो, इतनी देर तक सो रही हो...। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद लोग भी उनकी बातें सुनकर दहल उठे। पिता के मुताबिक गुरुवार को फोन कर कॉ...