नाजिया इलाही खान के खिलाफ मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन
शामली, जून 26 -- थानाभवन। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में नाजिया इलाही खान के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने थाना भवन थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए कथित बयान से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बयान में हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शान में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे समाज में नाराजगी है।ज्ञापन यह भी पढ़ें- नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर में कहा गया कि मुस्लिम समाज संविधान और कानून का सम्मान करता है तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.