बलरामपुर, जून 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर शहर के धर्मगुरुओं व समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और समाज में वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से इस्लाम धर्म से संबंधित कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां और वीडियो प्रसारित किए गए हैं, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इन लोगों का आरोप है कि ऐसे कथित बयान सामाजिक सौहार्द व कानून-व्यवस्था के लिए प्रतिकूल हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक वीडियो को लेकर थाने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जा...