लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ,संवाददाता।नाजा मार्केट में कम्प्यूटर कारोबारियों के साथ 50 लाख रुपये की ठगी की गई। राजस्थान के दो जालसाजों ने मार्केट में कम्प्यूटर का कारोबार शुरू किया था। उसके बाद व्यापारियों से मधुर संबंध बनाकर व्यापार किया। जाल में फंसाने के बाद करीब 35 व्यापारियों से 50 लाख का माल उधार लेकर शोरूम बंद कर फरार हो गया। पीड़ितों ने डीसीपी मध्य विक्रांत वीर से मुलाकात कर शिकायत की। हजरतगंज पुलिस ने दो जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।पीड़ित व्यापारियों उपकार सिंह, हर्ष बंसल, सुभाष चंद्र समेत अन्य ने दी तहरीर में बताया कि नवंबर 2025 में नाजा मार्केट स्थित भोपाल हाउस लालबाग में आइकॉन कम्प्यूटर्स के नाम से दुकान खोली गई थी। यह भी पढ़ें- सेल्समैनों ने कंपनी को लगाया 1.10 करोड़ का चूना दुकान संचालक कानाराम मानाराम चौधरी निवासी राजकोट ...