दरभंगा, मार्च 29 -- लहेरियासराय। फेकला थाने के सीसीटीएनएस में पदस्थापित एक सिपाही को नाजायज राशि लेने के आरोप में एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। एसएसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फेकला थानाध्यक्ष ने एक प्रतिवेदन समर्पित किया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि सिपाही धर्मेंद्र कुमार ने थाने पर किसी व्यक्ति से पैसे का लेनदेन किया है, जो वीडियो क्लिप व साक्ष्य विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है। इस संबंध में पूछताछ के दौरान सिपाही ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे पुलिस की छवि धूमिल प्रतीत हुई है। फेकला थानाध्यक्ष के प्रतिवेदन के आधार पर सिपाही धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.