नाजायज मजमा बनाकर मारपीट व सामान ले जाने का मामला दर्ज
जामताड़ा, जून 5 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना में नाजायज मजमा बनाकर मारपीट करने तथा सामान ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के बथानबाड़ी निवासी कार्तिक पंडित ने शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कार्तिक पंडित ने भैयाडीह गांव के किशोर पंडित, अबध पंडित, भुदैव पंडित, रामानुज पंडित, कुंदन पंडित सहित कुल 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। आरोप है कि सभी आरोपियों ने एकजुट होकर नाजायज मजमा बनाया, मारपीट की तथा सामान भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नारायणपुर थाना कांड संख्या- 68/2026 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज, छेड़खानी व लगाए गए वृक्ष को काटने का मामला दर्ज पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.