शाहजहांपुर, मार्च 9 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने गाली-गलौज और धमकी के मामले में वांछित एक आरोपी को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर 7 मार्च को आलोक सक्सेना, नवनीत सक्सेना और मनीष सक्सेना के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।8 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सुभाषनगर रेलवे फाटक के पास से वांछित आरोपी नवनीत सक्सेना (24) पुत्र आलोक सक्सेना उर्फ महेश निवासी आवास विकास कॉलोनी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक नाजायज तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.