मऊ, फरवरी 2 -- मधुबन। संत रविदास की जयंती पर डॉ.बीआर अम्बेडकर युवा समिति बहरामपुर द्वारा एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। नाच मंडली द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये गए। इस दौरान यात्रा में जय भीम, जय भारत, डॉ. बी आर अम्बेडकर जिंदाबाद, संविधान जिंदाबाद, महान संत शिरोमणि रविदास अमर रहे जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष श्यामबाबू , राजकमल, ग्राम प्रधान सुरेंद्र तिवारी, संजय कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.