नाचने से मना करने पर युवक की पिटाई, चार पर मुकदमा
जौनपुर, मई 13 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बराईकला गांव में शनिवार की रात आई एक बरात में डीजे के गाने पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को लाठी-डंडे व लोहे के पंच से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केराकत थाना क्षेत्र के पतौरा गांव से बराईकला में बरात आई थी। आरोप है कि द्वारपूजा के दौरान गांव के साजन सरोज, अंगद सरोज और सूरज सरोज जबरन विनीत सरोज को डीजे पर नाचने के लिए खींचने लगे। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडे, लोहे के पंच तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- आर्केस्ट्रा बंद कराने के विवाद में मारपीट, चार पर केस मारपीट में विनीत के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बरात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.