पिथौरागढ़, जनवरी 30 -- पिथौरागढ़। मुनस्यारी से नाचनी की ओर जा रहा हरियाणा का पर्यटकों का वाहन सड़क किनारे फंस गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बीती रात को एक कार मुनस्यारी की ओर जा रही थी,मुनस्यारी पहुंचने से पहले ही कार नाली में फंस गई। सूचना मिलने के बाद मुनस्यारी थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला। पर्यटकों ने पुलिस के कार्यों की सराहना की। इस दौरान प्रदीप कन्याल, राजेश कुमार, विक्की गैड़ा शामिल रहे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.