नई दिल्ली, अगस्त 16 -- Nag Panchami 2026: सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को है। पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 17 अगस्त की शाम 5 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी। नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा के साथ भगवान शिव की आराधना का भी विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना पूरी होती है। शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और आक के फूल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा की जा सकती है।नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त 17 अगस्त को नाग पंचमी की पूजा के लिए सुबह 5 बजकर 51 मिनट से 8 बजकर 29 मिनट तक का समय शुभ बताया गया है। यानी पूजा के लिए कुल 2 घंटे 37 मिनट...