नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Nag Panchami 2026: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए विशेष माना जाता है। इस बार सावन में एक ऐसा संयोग बनने जा रहा है, जब नाग पंचमी और सावन सोमवार एक ही दिन पड़ेंगे। 17 अगस्त, सोमवार को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम करीब 4:53 बजे शुरू होगी और 17 अगस्त की शाम करीब 5 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस दिन सावन सोमवार भी है। ऐसे में शिव भक्तों के लिए यह दिन और भी खास हो गया है।नाग पंचमी और सावन सोमवार का महत्व सनातन धर्म में नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने की परंपरा है। भगवान शिव के गले में नाग विराजमान रहते हैं, इसलिए नाग पंचमी का पर्व शिव आराधना से भी जुड़ा हुआ है। वहीं सावन सोमवार भगवान शिव ...