नाग पंचमी पर घर-घर हुई नाग देवता की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना
रुडकी, अगस्त 17 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर, खानपुर और सुल्तानपुर क्षेत्र में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और मंदिरों में नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर दूध, जल, फूल और प्रसाद चढ़ाया। पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार पर नाग दोष और नकारात्मक प्रभावों से बचाव की मान्यता है। साथ ही सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए भी यह पर्व महत्वपूर्ण माना जाता है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: नागपंचमी पर गूंजा नाग देवता का जयकारा यह भी पढ़ें- Rampur News: नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की पूजा, नाग देवता को अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.