नाग पंचमी पर घरों व मंदिरों में हुई नाग देवता की पूजा
सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- सीतामढ़ी। जिले में नागपंचमी का पर्व सोमवार को पूरी श्रद्धा एवम आस्था के साथ मनाया गया।मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। महिलाओं ने अपने घरों में कुल देवता के समक्ष लावा व दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना की। गांवों में महिलाओं ने घरों की बाहरी दीवारों पर गोबर का घेरा लगाते मुख्य दरवाजे तक नाग देवता का चित्र बनाया। पुनौरा धाम जानकी मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने बताया कि मंदिर में स्थित शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। अन्हारी धाम स्थित बाबा अदभूतनाथ महादेव मंदिर के पुजारी रौशन झा ने बताया कि नागपंचमी पर काल सर्प दोष से छुटकारे के लिए विशेष पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- Chapra News: धन-समृद्धि की प्राप्ति व अमंगल नाश के लिए पूजे गये नाग देवता हर्षोल्लास से मना ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.