नई दिल्ली, अगस्त 17 -- सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए खास माना जाता है। इस महीने आने वाली नाग पंचमी का भी शिव पूजा से गहरा संबंध है। इस बार 17 अगस्त, सोमवार को नाग पंचमी मनाई जा रही है। खास बात यह है कि इसी दिन सावन सोमवार भी है। इसलिए आज शिव पूजा के साथ नाग देवता की आराधना का भी विशेष महत्व माना जा रहा है। हिंदू धर्म में नागों को पूजनीय माना गया है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा कर परिवार की सुख-शांति और सुरक्षा की कामना की जाती है। कई जगहों पर नाग देवता की प्रतिमा या चित्र बनाकर पूजा करने की परंपरा है।भगवान शिव के गले में क्यों रहता है नाग? भगवान शिव के गले में विराजमान नाग को लेकर धार्मिक ग्रंथों और परंपराओं में अलग-अलग कथाएं मिलती हैं। शिवजी के गले में नाग का नाम वासुकी बताया जाता है। समुद्र मंथन की कथा में भी वासुकी नाग...