नाग देवता को दूध-लावा अर्पित कर मांगा आशीष
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शिव, अमृत और सिद्ध योग से परिपूर्ण नागपंचमी पर्व सोमवार मनाया गया। सनातनी परिवारों में नाग देवता का पूजन-अर्चन कर उनसे कल्याण का आशीष मांगा गया। बढ़े हुए जलस्तर के बावजूद स्थानीय लोगों ने गंगा स्नान के बाद दान किया। फिर विश्वनाथ मंदिर सहित काशी के विभिन्न शिवालयों में दर्शन-पूजन किया। आस्थावानों ने सपेरों की बीन और डमरु पर झूमते-लहराते नागदेवता का पूजन किया। किसी ने दूध-लावा तो किसी ने दूध-केला चढ़ाया। धूप-दीप से आरती उतारी और शीश झुकाकर नमन किया। श्रद्धालुओं ने जीवन में मंगल कामना की। हालांकि सड़कों पर बहुत कम ही सपेरे दिखे। आस्थावानों ने अपने घरों के दरवाजों पर नागदेवता के चित्र भी चिपकाए। किसी ने पंचमी का व्रत रखा तो श्रद्धालु मंदिर-मंदिर श्लोक पाठ में भी मगन रहे। यह भी पढ़ें- Gridih News: न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.