अमरोहा, जनवरी 2 -- गजरौला, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई मार्ग पर गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाग की मौत के बाद साथी नागिन ने सड़क पर लोगों का रास्ता रोक लिया। घटना के चलते कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। हालांकि कुछ देर बाद नागिन वहां से चली गई। घटना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई मार्ग की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहरी तरफ गुरुवार को नेवला व नाग में कुछ देर लड़ाई हुई, जिसमें नाग की मौत हो गई। सड़क के किनारे घूर पर नाग मृत पड़ा था। कुछ देर बाद दूसरा नाग वहां पहुंचा, लोगों के अनुसार वह नागिन थी। नाग को मृत देख गजरौला-सलेमपुर गोंसाई मार्ग पर नागिन बैठ गई, जिसके बाद रास्ता बंद हो गया। लोगों की हिम्मत वहां से गुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.