नागौर से पुष्कर जा रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 5 घायल
नई दिल्ली, जून 15 -- राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जसनगर क्षेत्र में लूणी नदी क्रॉसिंग के पास हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी एक वैन की सामने से आ रही निजी बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, वैन में सवार सभी आठ लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और सोमवती अमावस्या के अवसर पर पुष्कर सरोवर में पवित्र स्नान करने जा रहे थे। रास्ते में जसनगर के निकट लूणी नदी क्रॉसिंग के पास वैन चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही एक निजी बस से वैन की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।ओवरटेक के दौरान हुआ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.