नागेश ट्रॉफी में हिस्सा लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- जमशेदपुर। झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित नागेश ट्रॉफी 2026 में हिस्सा लेगी। टीम की कप्तानी गोलू कुमार करेंगे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ी संजीव केरकट्टा टीम के कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। टीम में बी-1 श्रेणी के रवींद्र कुमार, दीपांशु कुमार, राहुल कुमार और बबलू लाल, बी-2 श्रेणी के पंकज सैनी, मुकुल शर्मा, बबलू कुमार और विक्की मेहता तथा बी-3 श्रेणी के चंदन महतो, विकास पांडे, रवि कुमार उरांव और विलियम इक्का शामिल हैं। सीआरपीएफ की 106वीं बटालियन के इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजकों को उम्मीद है कि टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.