प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज। नागेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। नए मुख्य अधिशासी अधिकारी को कार्यभार सौंपने के बाद पूर्व सीईओ मोहम्मद समीर इस्लाम लखनऊ रवाना हो गए। इससे पहले रक्षा संपदा कार्यालय सिलीगुड़ी में रक्षा संपदा अधिकारी रहे नागेश कुमार पांडेय को दो जनवरी को प्रयागराज छावनी परिषद का मुख्य अधिशासी अधिकारी बनाया गया था। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सूची में प्रयागराज के पूर्व मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद समीर इस्लाम को रक्षा संपदा कार्यालय (लखनऊ) में संयुक्त निदेशक के पद पर प्रोन्नत कर ट्रांसफर किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.