सीतामढ़ी, मई 27 -- जीवछ मिश्रा पुपरी। शहर स्थित बाबा नागेश्वर नाथ शिवलिंग मंदिर में छत ढलाई का काम शुरू हो गया है। इसके निर्माण में लोगों का सहयोग मिलने लगा है। अनुमंडल कार्यालय में कृष्ण कुमार टिवरेवाल ने मंदिर निर्माण को लेकर 3 लाख 11 हजार सहयोग राशि के रूप में दान दिया।

दान का महत्व उन्होंने मन्दिर कमेटी के पदेन अध्यक्ष गौरव कुमार एवं सचिब डॉ ओम प्रकाश को चेक प्रदान दिया। इस दौरान लाखो देवी, उमाशंकर चौधरी, श्याम राज, अजय टिवरेवाल समय अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने दाता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि एसडीओ गौरव कुमार के अथक प्रयास से नागेश्वर स्थान निर्माण को तेज रफ्तार मिली है। नागेश्वर स्थान मंदिर की छत ढलाई की तैयारी की जा रही है। मंदिर निर्माण कार्य को पिछले फरवरी में शुरु कराया गया था। अध्यक्ष सह एसडीओ द्वारा लगाता...