नागेश्वर नाथ तालाब में डूब कर युवक की मौत
बाराबंकी, मई 21 -- बाराबंकी। गर्मी से राहत के लिए गुरुवार की शाम नागेश्वरनाथ तालाब में नहाने एक युवक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। नगर कोतवाली के ककरहिया मोहल्ला निवासी पंकज कश्यप (35) आइसक्रीम बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को भी वह आइसक्रीम बेचने के लिए घर से निकला था। शाम को गर्मी से राहत के लिए वह नागेश्वर नाथ तालाब में नहाने चला गया। लेकिन गहरेपानी में डूब गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.