भागलपुर, जनवरी 31 -- नवगछिया।निज संवाददाता। ढोलबज्जा बाजार निवासी जिला पार्षद नंदनी सरकार के पिता, समाजसेवी नागेंद्र सरकार का अंतिम संस्कार नवगछिया के महादेवपुर स्थित गंगा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। नागेंद्र सरकार के आंदोलन को और धार देने वाले संत योगेश ज्ञान स्वरूप तपस्वी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नागेंद्र सरकार का निधन एक युग का अंत है। अंतिम यात्रा के दौरान गोपालपुर विधायक बुलो मंडल, जिप शबाना आजमी, जदयू नेता गुलशन मंडल, प्रशांत कन्हैया, शुभाशीष कुमार, पंकज जायसवाल, सुबोध मिश्रा, गंगाधर राय, अधिवक्ता विनोद आजाद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.