सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी। बेलसंड प्रखंड क्षेत्र के चंदौली पंचायत भवन में सोमवार को जनता दल यूनाइटेड का प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक सुदेश कुमार शाही की उपस्थिति में आयोजित की गई। निर्वाची पदाधिकारी परमानंद सिंह कुशवाहा ने निर्धारित समय पर निर्वाचन कार्य शुरू कराया। निर्धारित अवधि तक अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जो नागेंद्र झा द्वारा प्रस्तुत किया गया था। अन्य किसी प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इसके बाद पर्यवेक्षक एवं निर्वाची पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से नागेंद्र झा को जदयू का बेलसंड प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए नवनिर्वाचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.