पिथौरागढ़, जुलाई 1 -- थल। थल- पिथौरागढ़ मोटरमार्ग पर नागीमल पहाड़ी से मलबा आने से यातायात बाधित हो गया हैं। जिस कारण इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क के बंद होने की सूचना पीडब्लूडी विभाग को दी गई थी। जिसके बाद संबंधित विभाग की ओर से जेसीबी मशीन भेजकर सड़क को खुलवाने का काम किया जा रहा है। कहा जल्द ही सड़क के खुलने की संभावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- नागीमल पहाड़ी पर मलवा आने से यातायात बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...