नई दिल्ली, जनवरी 3 -- Naagin 7: एकता कपूर का फेमस शो नागिन का सीजन 7 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के ट्विस्ट एंड टर्न ने इसे शुरुआत से ही रोमांचक बनाया हुआ है। नागिन 7 कलर्स टीवी पर 27 दिसंबर से शुरू हो चुका है। यही नहीं, इसे आप आप इसे ऑनलाइन जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। नागिन 7 में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में हैं। वहीं, अब एकता के इस शो में एक बेहद दमदार किरदार की एंट्री होने वाली है।प्रोमो ने मचाई खलबली नागिन 7 में प्रियंका चौधरी अनंता के रोल में नजर आ रही हैं। ऐसे में अब इस शो में जल्दी एक भेड़िये की एंट्री होने वाली है। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया कि अनंता को हजारों सांप घेर लेते हैं और उनके पूरे शरीर पर काटते हैं। इसके बाद उनके अंदर अपार शक्ति आ जाती है। तभी शो में भेड...