आगरा, जून 13 -- सिकंदरा के लोहकरेरा स्थित नागा बाबा मंदिर से लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के महंत विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक जून की सुबह जब वह सो कर उठे तो उनके बिस्तर के सिरहाने रखी वर्षों पुरानी लड्डू गोपाल की मूर्ति गायब थी। महंत की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...