नागा बाबा कुटी के सौंदर्यीकरण के लिए एक्स्पर्ट टीम ने किया निरीक्षण
मऊ, जून 27 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी ने बताया कि जिले के सभी पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के साथ सुविधाओं के विकास के क्रम में तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। नगर विकास मंत्री के निर्देश पर शनिवार को बंधा रोड पीपा पुल के समीप स्थित नागा बाबा कुटी के सौन्दर्यीकरण के लिए एक्स्पर्ट टीम एवं अवर अभियंता ने कुटी पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह एक प्राचीन कुटी है, इसलिये इसकी पौराणिकता को देखते हुए वहां पर सुविधाओं के विकास के लिये प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके दृष्टिगत अवर अभियंता और एक्स्पर्ट टीम के ने स्थल का निरीक्षण कर सम्पर्क मार्ग, लाइटिंग, पाथ वे परिक्रमा पथ, सत्संग हाल, रेलिंग, म्यूरल पेंटिंग व अन्य सारी सुविधाओं के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.