मुरादाबाद, मई 12 -- मुरादाबाद। उत्तर पूर्व के राज्य नागालैंड में सरकार के अधीन संचालित शोरूमों में मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पादों की छटा बिखरेगी। केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित हैंडीक्राफ्ट कार्पोरेशन की तरफ से मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पादों के प्रदर्शन का मौका मिलने जा रहा है। कार्पोरेशन के अंतर्गत मुरादाबाद के स्टेट अवार्ड धारक शिल्पकार इकराम हुसैन को नागालैंड में आमंत्रित किया गया था। नागालैंड के दीमापुर में आयोजित प्रदर्शनी में इकराम हुसैन ने नायाब नक्काशी युक्त मेटल के उत्पादों का प्रदर्शन किया और नक्काशी के हुनर को सजीव रूप से प्रदर्शित भी किया। इकराम हुसैन ने बताया कि कार्पोरेशन के अधीन नागालैंड में संचालित हो रहे शोरूमों में उनके उत्पादों का भी प्रदर्शन किए जाने की बात वहां पहुंचे अधिकारियों की तरफ से कही गई। इस सिलस...