नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने की गंगा आरती
रिषिकेष, मई 12 -- परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने सहभाग कर मां गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। परमार्थ निकेतन में गुरुकुल के आचार्यों और ऋषिकुमारों ने राज्यपाल का अभिनन्दन किया। राज्यपाल ने परमार्थ निकेतन में प्राप्त आध्यात्मिक अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायी बताया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि मां गंगा भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और मानवीय चेतना की जीवनधारा हैं। गंगा आरती विश्व को शांति, करुणा, सह-अस्तित्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र के संवैधानिक पदों पर आसीन नेतृत्वकर्ता भारतीय आध्यात्मिक परम्पराओं से जुड़ते हैं, तब वह समाज में संस्कृति, मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति सकारात्मक चेतना का संचार करता है।साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि गंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.