मथुरा, मई 1 -- जैत थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह दिल्ली-मथुरा नेशनल हाइवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नागालैंड नंबर के ट्रक से 283 पेटी अवैध शराब बरामद की है। शराब माफिया डस्टर ग्रीन इंडस्ट्रीज, फरीदाबाद के नाम से बने फर्जी टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल का सहारा लेकर तस्करी को अंजाम दे रहे थे। आबकारी निरीक्षक निहान्त यादव और जैत थाने के उपनिरीक्षक सुधीर राठी की टीम सुबह करीब 10 बजे कृष्णा वैली के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रहे टाटा ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में ट्रक से भारी मात्रा में गैर-प्रान्तीय शराब बरामद हुई, जो केवल हरियाणा में बिक्री के लिए मान्य थी। पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब में मैक डॉवेल और रॉयल स्टैग ब्रांड की 51 पेटी बोतल, 174 पेटी हाफ और 58 पेटी क्वार्टर शामिल हैं। कुल 283 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.