देहरादून, मार्च 26 -- दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में गुरुवार को नागालैंड के समाज और संस्कृति पर आधारित एक विशेष स्लाइड शो और व्याख्यान का आयोजन किया गया। 'नागालैंड की ओर: दीवार पर लगे दर्पण तक की हमारी यात्रा' शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप साह और सेवानिवृत्त आईएफएस एस.एस. रसायली ने अपने अनुभवों को साझा किया। व्याख्यान के दौरान वक्ताओं ने नागालैंड की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वहां की जीवनशैली को हीन भावना के बजाय उनकी परिस्थितियों के आधार पर समझने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता मेजर जनरल आनंद सिंह रावत ने 'ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल' के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए उसे नागा पहचान, शक्ति और एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर तिवारी ने किया। इस मौके पर सचिव संस्कृति जुगल किशोर पंत, धनंजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.