नागाबाबा मठ में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ
मोतिहारी, जून 2 -- आदापुर। प्रखंड क्षेत्र के नरकटिया स्थित नागाबाबा मठ में मंगलवार को स्थानीय नवयुवकों की पहल पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया गया। धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम अब प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। प्रथम दिन श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन आने वाले दिनों में अधिक से अधिक लोगों के जुड़ने की उम्मीद है। नवयुवकों ने क्षेत्र के सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को भी मजबूती मिलेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.