सहारनपुर, अप्रैल 4 -- सहारनपुर। जिले की महत्वपूर्ण नदी नागादेव के पुनर्जीवन की दिशा में भी प्रशासन ने ठोस पहल कर दी है। करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परियोजना को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। यह प्रोजेक्ट हाल ही में जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई और पंचायत आदि विभागों द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। नागादेव नदी, हिंडन की प्रमुख सहायक नदी मानी जाती है, लेकिन वर्षों से उपेक्षा और अतिक्रमण के चलते इसका अस्तित्व संकट में पड़ गया है। प्रस्तावित योजना के तहत नदी की खुदाई और डिसिल्टिंग कर उसकी गहराई और जलधारण क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही, नदी को अतिक्रमण से मुक्त कर उसके प्राकृतिक स्वरूप को बहाल किया जाएगा। परियोजना में पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नदी तल और किनारों पर व्यापक स्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.