जमशेदपुर, मई 31 -- नागाडीह हत्याकांड के दूसरे मामले में 6 जून को एडीजे-5 की अदालत में सुनवाई होगी। बागबेड़ा पुलिस ने हत्याकांड के बाद मारपीट, हंगामा और तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया था। इस मामले में डॉक्टर टुडू, जगत मार्डी समेत सौ से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि 18 मई 2017 की शाम बच्चा चोरी की अफवाह पर नागाडीह में ग्रामीणों की भीड़ ने लाठी, डंडे और पत्थर से मारकर जुगसलाई के विकास वर्मा, गौतम वर्मा, गंगेश और वृद्धा रामसखी देवी की हत्या कर दी थी। हत्या का मुख्य मामला बागबेड़ा थाना में उत्तम वर्मा ने दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- इश्तेहार के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी मुख्य मामले में अदालत ने 28 आरोपियों में से पांच को दोषी ठहराते हुए 8 अक्तूबर 2025 को राजाराम हांसदा, रेंगो पूर्ति, गोपाल हांसदा...