नागाडीह मैदान में अपराध की योजना बना रहे कुख्यात अपराधी समेत दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, जून 22 -- बागबेड़ा थाना अंतर्गत नागाडीह मैदान में छापेमारी कर पुलिस ने कुख्यात अपराधी आदित्यपुर के इच्छापुर निवासी मंगल टुडू उर्फ मंगल मांझी और उसके साथी सुंदरनगर निवासी समरेश रविदास उर्फ मिथुन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगल के पास से एक लोडेड पिस्तौल और स्कूटी बरामद की गई है। सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी सह प्रभारी सिटी एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मैदान में बैठकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी में मंगल के पास से एक पिस्तौल जिसमे पांच गोलियां लगी थी उसे बरामद किया गया। फिलहाल आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.