सहारनपुर, मई 14 -- नागल। मंगलवार रात पांच बदमाशों ने लाखनोर बेलडा जुनारदार मार्ग पर एक ई रिक्शा चालक से मारपीट कर डेढ हजार रुपए लूट लिए। रिक्शा चालक द्वारा शोर मचाने के बाद आते ग्रामीणों का देख बदमाश भाग खड़े हुए। रिक्शा चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। फरकपुर निवादा निवासी गुलशेर सहारनपुर में ई रिक्शा चलाकर परिवार की गुजर बसर करता है। मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे पुरानी चुंगी से दो अज्ञात लोगों ने बेलडा जुनारदार जाने को ई रिक्शा बुक किया। रास्ते में उन्होंने परागपुर से भी अपने तीन साथियों को बैठा लिया। रात करीब नौ बजे देर जैसे ही वह लाखनोर स्थित रेलवे अंडरपास से निकला तभी पांचों बदमाशों ने उसका ई-रिक्शा रुकवा लिया और जेब में पड़े रुपयों की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- बालूघाट पर रंगदारी को लेकर ट्रक फूंका गुलशेर ने...