प्रयागराज, जुलाई 1 -- व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश की प्रयागराज इकाई की बैठक बुधवार को मुट्ठीगंज में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने संगठन का विस्तार करते हुए नागर गुप्ता को प्रयागराज का जिला प्रभारी और प्रमोद गुप्ता को महानगर प्रभारी मनोनीत किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी, रामप्रसाद यादव, बृजेश निषाद, सुरेंद्र केसरवानी, विपिन गुप्ता, अवधेश नारायण वर्मा, अतुल खन्ना, राहुल अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- युवा इकाई का गठन, कई युवाओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...