गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। नागरिकों को उनके घरों के निकट ही विभिन्न सरकारी एवं नगर निगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम ने एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के 10 अलग-अलग वार्डों में नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की शुरुआत की गई है। इन अत्याधुनिक केंद्रों के सक्रिय होने के बाद अब स्थानीय निवासियों को छोटे-बड़ों कामों और विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए मुख्य निगम कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की मजबूरी से मुक्ति मिल जाएगी। नगर निगम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने शनिवार को भीमनगर स्थित मेयर कैंप कार्यालय से इन सभी नागरिक सुविधा केंद्रों एवं कॉमन सर्विस सेंटरों का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस विशेष उद्घाटन अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगम आयुक्त अंक...