गाज़ियाबाद, जून 22 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। नागरिक सुरक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय राजेंद्र नगर में सोमवार को उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा अनुराधा सिंह ने समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान भर्ती अभियान, नियमित बैठकों, हाउसहोल्ड रजिस्टर के रखरखाव और प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। बैठक में डिप्टी कंट्रोलर का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सहायक उपनियंत्रक नेम सिंह, डिविजनल वार्डन एके ठाकुर, एके जैन, डिप्टी डिविजनल वार्डन अशोक कुमार, मंजूर हसन समेत अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...