कटिहार, दिसम्बर 22 -- कटिहार, एक संवाददाता नागरिक सुरक्षा निवेशालय, बिहार, पटना के दिशा-निर्देश और अनुमंडल पदाधिकारी -कम -उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा के आदेशानुसार रविवार को नागरिक सुरक्षा संगठन ने व्यापक जन-जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। मुख्य वार्डन अनिल चमरिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी कपलेश्वरी शरण ने किया। लगभग 200 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान चलाया गया। विशेष रूप से आग, भूकंप, बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव के लिए मॉक ड्रिल कराए गए, जिससे नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने, प्राथमिक उपचार करने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.