बाराबंकी, मार्च 16 -- बाराबंकी। नागरिक सुरक्षा विभाग ने जिले के नागरिकों से नागरिक सुरक्षा कोर में वार्डेन के रूप में सेवा देने के लिए आवेदन मांगे हैं। नगर पालिका नवाबगंज क्षेत्र के 18 वर्ष से अधिक आयु के हाईस्कूल शिक्षित, स्वच्छ छवि वाले तथा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ नागरिक आवेदन कर सकते हैं। पुरुष व महिलाएं दोनों इसके लिए पात्र हैं। यह पद अवैतनिक स्वयंसेवी सेवा का होगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र व जानकारी के लिए प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा से मोबाइल नंबर 8318263337 पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन कक्ष संख्या 13 कलेक्ट्रेट बाराबंकी स्थित उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.